फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लापता युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में शक्ति चाैराहे पर पड़ी मिली, अस्पताल में तोड़ा दम मां ने गांव के ही तीन युवकों पर अपहरण और जहर देने का आरोप लगाया
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। घर से अचानक लापता हुई एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बेहोशी की हालत में शक्ति चाैराहे पर पड़ी मिली थी। मां ने गांव के ही तीन युवकों पर अपहरण कर ले जाने और जहर देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।





बुधवार की देर शाम एक गांव की रहने वाली युवती बिजनौर शहर में शक्ति चौराहे के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। मौके पर पहुंचे उसके परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि उसकी हालत जहरीले के पदार्थ के सेवन से बिगड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने आरोप लगाया कि जब उसकी बेटी कूड़ा डालने गई थी तो गांव के तीन युवक उसे गाड़ी में डालकर ले गए थे। उन्होंने रास्ते में उसे जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें