फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षा की तारीखों का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले मे स्नातक व स्नातकोत्तर के सैकड़ों छात्रों की कोरोना के कारण प्रयोगात्मक तथा मौखिकी परीक्षा छूट ग ई थी। अब एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक तथा स्नातकोत्तर की छूटी प्रयोगात्मक तथा मौखिकी परीक्षाओं को पुन: कराने की तारीखों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएसन अर्थात रुटा के अध्यक्ष तथा वर्धमान कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर मुकेश कुमार ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए बताया कि मुख्य परीक्षा 2020 के बीए, बीएससी, बीकाम, एमएससी, एमए, एमकाम के जिन छात्रों की एक या एक से अधिक विषय की प्रयोगात्मक या मौखिकी परीक्षा छूट गई है, उनके आवेदन पत्र पांच नवंबर से भरे जाएंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा की फीस 1250 रुपये प्रति प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षा है। फीस आनलाइन जमा होनी है।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पांच नवंबर को उपलब्ध करा दिए हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर है। भरे गए आवेदन पत्र महाविद्यालय में 19 नवंबर को जमा होंगे। महाविद्यालय भरे आवेदन पत्रो को 20 नवंबर को विश्वविद्यालय में जमा करेगा। परीक्षा 22 से 24 नवंबर तक होने की संभावना है। परीक्षा केंद्र तथा परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें