फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
घनुवाला में शरारती तत्वों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे लिखे
विज्ञापन

बिजनौर। गांव घनुवाला शरारती तत्वों ने पिंड परिवर्तन स्थल व उसके आसपास के कुओं पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने से इलाके के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे नारे को मिटा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर मीना उर्फ घनुवाला कें बाहर पिंड परिवर्तन स्थल बना है। उसके आसपास कुएं हैं। बृहस्पतिवार रात शरारती तत्वों ने पिंड परिवर्तन स्थल व कुओं पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिख दिया। शुक्रवार सुबह जंगल जाने वालों लोगों ने दोनों जगह पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा देख इसकी सूचना गांव वालों को दी। गांव वालों में रोष व्याप्त हो गया। तमाम लोगों की पिंड परिवर्तन स्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। शहर कोतवाली के एसएसआई नरेंद्र गौड़ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेंटर को बुलाकर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे नारे को पेंटर से मिटवा दिया। गांव वालों के मुताबिक माहौल खराब करने के लिए किसी शरारती तत्व ने यह हरकत की है। एसएसआई नरेंद्र गौड़ के मुताबिक पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। किस शरारती तत्व ने ये हरकत की उसका पता किया जा रहा है। पाकिस्तान लिखे नारे को मिटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें