फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया के खिलाफ हल्लाबोल

Fri, 02 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
दारानगरगंज में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद महात्मा विदुर की धरती पर गंगा किनारे किए जा रहे अंधाधुंध खनन के विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। ग्रामीणों ने भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह के साथ खनन माफिया पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने खनन में लगी जेसीबी में जमकर तोड़फोड़ की और ट्रकों की हवा निकाल दी। ग्रामीणों ने खनन माफिया को जमकर दौड़ाया। एक ड्राइवर को ट्रक से उतारकर पिटाई की। ग्रामीणों के उग्र तेवर देख वहां खड़े दर्जन भर खनन से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ माफिया भाग खड़े हुए। पुलिस को सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।   महात्मा विदुर की कुटी के सामने भागीरथी के तट पर काफी दिनों से अवैध खनन दिन रात हो रहा है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। खनन माफिया द्वारा जेसीबी से गंगा किनारे बहुत गहरे-गहरे गड्ढे कर दिए जाने के कारण यहां कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा स्नान मेले के आयोजन पर भी संकट के बादल उमड़ने लगे हैं।

इसकी शिकायत ग्रामीणों ने सांसद कुंवर भारतेंद्र से की थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सांसद के नेतृत्व में गांव दारानगर गंज, फतेहपुरकलां, जीतपुरा आदि के ग्रामीण गंगा किनारे पहुंचे। ग्रामीणों को वहां तीन जेसीबी मशीन अवैध खनन करती मिलीं। रेत से भरे पांच ट्रक तथा दर्जनभर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। सांसद के साथ ग्रामीणों को आता देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग खड़े हुए। जेसीबी व ट्रक चालक भी भाग गए। एक चालक ने ट्रक सहित फरार होने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उसे किसी तरह दबोच लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उसे ट्रक से खींचकर खूब पिटाई की। किसी तरह ड्राइवर ग्रामीणों से छूटकर भाग गया। ग्रामीणों ने जेसीबी मशीनों में जमकर तोड़फोड़ की और ट्रकों की हवा भी निकाल दी। सांसद ने एसपी व डीएम को घटना के बारे में बताया, लेकिन घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। डेढ़ बजे सांसद अपने समर्थकों के साथ वहां से लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें