फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बूंदाबांदी होने से न्यूनतम तापमान में हुई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के तापमान में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार रात को हुई बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। इससे लोगों को सर्दी का अहसास हुआ।
जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। रात में हुई बूंदाबांदी से रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। शाम होते ही लोग ठंड में ठिठुर गए। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में और गिरावट होगी। इससे लोगों को अधिक सर्दी सताएगी।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें