फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन क्षेत्र में लगी आग से लाखों की वन संपदा जली

विज्ञापन
विज्ञापन
वन क्षेत्र में लगी आग से लाखों की वन संपदा जली
विज्ञापन

हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र में भीषण आग से लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई। आग ने एक किमी एरिया को अपनी चपेट में ले लिया तथा लगातार फैल रही है। वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुट गई है।
विज्ञापन

साहूवाला वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर दस में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने वन क्षेत्र के एक किलोमीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। आग फैलती ही जा रही है। आग में जलकर लाखों रुपये की वन संपदा जलकर नष्ट हो चुकी है। वन क्षेत्र में रहने वाले जीव-जंतु तथा रेंगने वाले जीव आग में जलकर नष्ट हो रहे हैं। जंगली जानवरों में अफरा-तफरी मच गई है। जानवर जान बचाकर आबादी क्षेत्र व खेतों की तरफ दौड़ रहे हैं। चंद्रपाल सिंह, ओम प्रकाश, आनंद सिंह, कैलाश सिंह, रजनीश कुमार आदि क्षेत्रवासियों का आरोप है कि हर वर्ष वन क्षेत्र में आग लगती है लेकिन वन विभाग इस और कोई ध्यान नहीं देता। वन क्षेत्र से भागकर आए जंगली जानवरों ने खेतों में डेरा डाल लिया है और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों को आशंका है अगर आग पर जल्द काबू न पाया गया तो आग उनके खेतों तक पहुंच जाएगी। इससे किसानों को फसल में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि आग बुझाने के लिए टीम भेज दी गई हैं। शीघ्र ही आग बुझा दी जाएगी। वन क्षेत्र में आग लगने के कारणों का पता लगा पाना मुश्किल होता है। संभवत: किसी राहगीर की फेंकी बीड़ी या सिगरेट से आग लग गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें