मिल कर्मचारियों ने दिए ढाई लाख रुपये
बिजनौर। वेव ग्रुप की बिजनौर एवं चांदपुर चीनी मिल के कर्मचारियों तथा अफसरों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपने वेतन से सवा-सवा लाख रुपये एकत्रित कर दान किए हैं।
मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह ने बताया कि इसके अलावा जरूरतमंदों को राशन भी वितरित किया जा रहा है। अनाथ बच्चों को पालने वाले प्रीतम शर्मा को राशन की दस किट दी गई हैं। रेलवे फाटक के पास रहने वाले परिवारों को भी राशन किट वितरित की गईं। बिजनौर चीनी मिल के मुख्य प्रबंधक इसरार अहमद ने किसानों से अपील की कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें। किसान मुंह पर मास्क लगाकर रखें और भीड़ में एकत्र न हों। किसानों के लिए मिल में हाथ धोने के लिए साबुन व सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।