माइक्रो लोक अदालत निपटे 942 वाद
बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लघु आपराधिक वादों के निस्तारण हेतु लगी माइक्रो लोक अदालत में सुलह समझौतों के आधार पर वादों का निस्तारण किए गए। लघु प्रवृत्ति के 942 आपराधिक वादों का निस्तारण करते हुए तीन लाख 19 हजार 840 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
प्राधिकरण के सचिव आमिर सुहेल के अनुसार एडीजे पोक्सो कोर्ट ओपी वर्मा ने 19 वादों का निस्तारण करते हुए साढ़े नौ हजार, एडीजे कंचन ने छह वादों का निस्तारण करते हुए तीन हजार दस, सीजेएम दिलीप सचान ने 200 वादों का निस्तारण करते हुए दो लाख 30 हजार 730 रुपये का जुर्माना, एसीजेएम रचना सिंह ने 267 वादों का निस्तारण करते हुए 30 हजार 380 रुपये का जुर्माना, सिविल जज जूनियर डिवीजन नरेंद्र कुमार ने 26 वादों में दस हजार 300 रुपये, अपर सिविल जज अंकिता धामा ने 32 वादों में चार हजार 260 रुपये, सिविल जज जूनियर डिवीजन नजीबाबाद चंदन कुमार सिंह ने 116 वादों में 16 हजार 600 रुपये, सिविल जज जूनियर जज चांदपुर नृपेंद्र कुमार ने 91 वादों में छह हजार 150 रुपये, सिविल जज जूनियर डिवीजन नगीना देवेंद्र कुमार ने 185 वादों का निस्तारण करते हुए आठ हजार 920 रुपये की जुर्माना राशि वसूली।