फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अम्हेड़ा में दो दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अम्हेड़ा में दो दुकानों में चोरी
विज्ञापन

हल्दौर। गांव अम्हेड़ा में चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर हजारों रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। सीडी इंटर कॉलेज के समीप के ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर लिया गया। गांव पावटी निवासी शुभम की बिजनौर-नूरपुर हाईवे पर कान्हा ज्वलेर्स नाम से दुकान है। रविवार रात किसी समय चोरों ने उसकी दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया और गहने चोरी कर लिए। गांव के ही शेर खान की परचून की दुकान है। चोरों ने उसकी दुकान के भी ताले तोड़कर साढ़े चार हजार रुपये नगद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह लोगों को चोरी होने का पता चला। वहीं, सीडी इंटर कॉलेज के समीप एक ट्रांसफार्मर की सप्लाई काटकर चोरों ने उसमें से तेल चोरी कर लिया। इससे टाटमोहरा, रईसान आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें