फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से मेटाडोर पलटी

Sat, 01 Apr 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हादसे में घायल युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदक में मेटाडोर का स्टेयरिंग फेल होने से मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि आठ सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक और हेल्पर फरार हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी चंदक में  भर्ती कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर एक मेटाडोर नजीबाबाद तहसील के थाना मंडावली से सवारी लेकर मंडावर के गांव चंदक जा रही थी मेटाडोर में करीब दो दर्जन सवारियां बैठीं हुई थीं। चंदक-चांदोक के बीच में मेटाडोर का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में थाना नांगल के गांव चंदोक निवासी वंश (चार माह) पुत्र राजवीर, गांव सलेमपुर भट्ट निवासी शोभा (22) पुत्री मनफूल व शोभा की भाभी किरण (30), गांव चंदोक निवासी प्रभा (22), गांव कामराजपुर निवासी रागनी (28), गांव गोसपुर निवासी अनीता (35), थाना मंडावली के गांव गुढ़ा के सीताराम (45), थाना मंडावर के गांव तीमरपुर के सर्मेश (30) व गांव रायपुर की रविता (37) घायल हो गए। राहगीरों व पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी चंदक भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में वंश, किरण, सीताराम व शोभा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने वंश को मृत घोषित कर दिया। वंश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद से चालक परिचालक मेटाडोर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें