फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी की नजीबाबाद व रायपुर इकाई ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नजीबाबाद और रायपुर इकाई ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के मेधावियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
एबीवीपी की नजीबाबाद इकाई की ओर से संगठन के 74वें स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विहिप के प्रांतीय मंत्री नागेंद्र, एमडीएस के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, प्रांतीय मंत्री हंस चौधरी, प्रांतीय सह सयोजक अभिषेक त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में तहसील क्षेत्र के सभी विद्यालयों के कक्षा-10 और कक्षा-12 में मेधावियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्या भारती के क्षेत्रीय मंत्री एलएस बिष्ट, नगर मंत्री विनायक, लवी अग्रवाल, अंकित, राजीव अग्रवाल, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एबीवीपी की रायपुर इकाई ने अशोक बैंक्वेट हॉल में एबीवीपी का स्थापना दिवस मनाया। एबीवीपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीक्षित चौहान ने कहा कि विद्यार्थी परिषद देश हितों और छात्र हितों के संघर्ष करता है। छात्रों का उत्पीड़न संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। विचार संगोष्ठी में उदय वीर, मामराज, मेघा शर्मा, रचित राजपूत, जॉनी पाल, गौरव धारवान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें