बिजनौर। वैश्य समाज के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक बैंक्वेट हॉल में महाराजा अग्रसेन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वैश्य शिक्षक समाज एवं वैश्य समाज उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में मेधावियों को माता-पिता संग पगड़ी, प्रशस्ति पत्र, उपहार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार में विधिक माप विज्ञान निदेशक आशुतोष अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि विवेक यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष अमित गोयल, रिद्धि गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भजन गायिका आकांक्षा मित्तल ने महाराजा अग्रसेन एवं मां लक्ष्मी की आरती प्रस्तुत की। समारोह में कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में उत्साह और जागरूकता का संचार करते हैं तथा नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। विशिष्ट अतिथि अमित गोयल ने इसे समाज की जीवंतता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
डॉ. गोविंद राम गुप्ता की अध्यक्षता एवं शिक्षिका रश्मि अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में राजीव गोयल जिलाध्यक्ष वैश्य समाज, नवीन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, हरिमोहन अग्रवाल दीपक अग्रवाल, पंकज बिश्नोई, गौरव अग्रवाल एडवोकेट, गुलशन गुप्ता, सजल अग्रवाल, डॉ. नवनीत गर्ग, अधिवक्ता संजीव अग्रवाल, विशाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
-कार्यक्रम में 36 मेधावी सम्मानित
समारोह में अतिशय जैन, वासु जैन, ओम गोयल, काव्यांश अग्रवाल, ख्याति गर्ग, अवनी अग्रवाल, अपार जैन शुभी अग्रवाल, निष्ठा गुप्ता, अक्षिता गर्ग, पवित्र अग्रवाल, भव्या रस्तोगी, अनमोल अग्रवाल, मान्या मित्तल, पार्थ अग्रवाल, विनायक अग्रवाल, वैष्णवी अग्रवाल, मिष्ठी जैन समेत 36 मेधावियों को सम्मानित किया गया।