फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराएं व्यापारी:डीएम

विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन में व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते डीएम रमाकांत पांडेय। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराएं व्यापारी:डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने जिले भर के व्यापारियों के साथ बैठक में कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का व्यापारी कड़ाई से पालन करें व कराएं। बिना मास्क के आए किसी ग्राहक को सामान न बेचें। ऐसे लोगों के बारे में पुलिस को सूचित करें।
कलक्ट्रेट में बैठक में डीएम ने कहा कि मिठाई व अन्य दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग सख्ती से लागू हो। अगर पुलिस आसपास न दिखे तो भी व्यापारी खुद ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। अपनी दुकानों पर काम करने वाले सभी लोगों को मास्क लगाकर रखें। समय समय पर व्यापारी अपने यहां काम कर रहे लोगों व अपने हाथ सैनिटाइजर या साबुन से धोएं। डीएम ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। प्रशासन ने व्यापारियों को नियम के अनुसार ही दुकानें खोलने की अनुमति दी है। इन नियमों का पालन करना व्यापारियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हर शहर, कस्बे में दुकानों की बंदी का एक दिन निर्धारित है। इस साप्ताहिक बंदी के दिन व्यापारी अपने प्रतिष्ठान जरूर बंद रखें। कहा कि जिले में पैठ बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि जिले भर में पुलिस वाहनों का चेकिंग अभियान चला रही है। जिलेवासी एक बात ध्यान रखें की लॉकडाउन में केवल छूट दी गई है, लॉकडाउन खत्म नहीं किया गया है। अगर किसी को बाजार में कोई काम नहीं है तो वह बाजार में न आए। दस साल से कम के बच्चे व वृद्घ बाजार में न आएं। जिले भर के व्यापारियों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।

बिजनौर में विकास भवन में आयोजित बैठक में अपने विचार रखते व्यापारी- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें