फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यपारी की ही देश की रीढ़: रूचिवीरा

विज्ञापन
जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण करते अतिथि। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
व्यापारी ही देश की रीढ़ : रूचिवीरा
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच की ओर से व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में बिजनौर की पूर्व विधायक कुंवरानी रूचि वीरा ने व्यापारियों से एक रहकर देश में परचम लहराने के लिए प्रेरित किया। कहा कि व्यापारी ही देश की ऐसी रीढ़ हैं, जिससे देश आर्थिक तौर पर मजबूत होता है और जनता की जरूरतों की पूर्ति करता है।
विज्ञापन

इस मौके पर मंच की ओर से जरूरतमंदों को 100 कंबलों का वितरण किया गया। नगर के एक मंडप में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष वीएन हांडा ने कहा कि व्यापारियों को भ्रष्टाचारियों से घबराने की जरूरत नहीं है। सभी को एकता का परिचय देकर भ्रष्ट अधिकारियों को सबक सिखाने को आगे आना होगा। व्यापारी एकता सभी ताकतों में अधिक मजबूत होती है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र रस्तोगी, जिलाध्यक्ष सुगम जैन, डॉ. आयुष, अंकित गर्ग, हाजी चांद, संजय जैन, प्रकाशवीर सिंह, शंभू रस्तोगी, पुरुषोत्तम, ईश्वर चंद शर्मा, फरीदुर्रहमान, अनिल अग्रवाल, योगेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें