बिजनौर। गो सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य दीपक गोयल ने मंगलवार को जिले के कई गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदस्य दीपक गोयल ने गोवंशों के रखरखाव, पानी, हरा चारा, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अफसरों को आवश्य दिशा निर्देश दिए।
ग्राम अगवानपुर गोशाला, तुरतपुर आदि की गोशाला में पहुंचे। उन्होंने गोवंशों को अलग-अलग रखने, गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, पानी पीने की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गो आश्रम स्थल तुरतपुर का निरीक्षण करते हुए वहां से कांटे वाले तारों की बाढ़ को हटवाकर जालीदार जाल लगाए जाने के निर्देश दिए।
नवीन शेड का निर्माण करा कर गो स्थल की क्षमता विस्तार किए जाने को कहा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी धामपुर डॉ. प्रेम सिंह कोहली, डॉक्टर सुरेंद्र प्रताप सिंह, सीपी पांडे खंड विकास अधिकारी अफजलगढ़ आदि उपस्थित रहे।