फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather UP: रात की बारिश से मौसम का बदला मिजाज, उमस भरी गर्मी से राहत, आज भी बरसने के आसार

Tue, 18 Aug 2026 10:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सोमवार रात हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मंगलवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार रात अचानक मौसम बदला और कई स्थानों पर बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। मंगलवार सुबह भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने के कारण कुछ समय उमस का असर महसूस हुआ।

अगले दो दिन बारिश के आसार

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम बदला-बदला रह सकता है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 24 से 48 घंटे में बारिश होने पर दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है। रात के तापमान में भी मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: डॉ. खुशहाली की मौत: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था पति मयंक, पैसे का भी है मामला; ये बोले पिता व भाई

बारिश से हवा भी हुई साफ

विज्ञापन

बारिश के कारण हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण नीचे बैठते हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना रहती है। उमस और गर्मी के साथ प्रदूषण से परेशान लोगों को बारिश के बाद राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश के साथ तेज हवा चलने पर हवा और अधिक साफ हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें