हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया
गंभीर हालत में सिमरन को क्षेत्र स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे संतोष अस्पताल ले गए। यहां सोमवार रात करीब 12 बजे उपचार के दौरान सिमरन ने दम तोड़ दिया।
मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर देने की तैयारी की जा रही है।
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।