फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर में चोरी करने वाला मेरठ का गिरोह गिरफ्तार

विज्ञापन
बिजनौर में पकडे गए अंतरराज्य चोर गिरोह के सदस्य श्रोत पुलिस
विज्ञापन
-आठ लाख की कीमत का सोना-चांदी और ढाई लाख नकद बरामद
विज्ञापन

-13 मार्च को कारोबारी के घर में चोरी को दिया था अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कारोबारी के घर चोरी करने वाले मेरठ के गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके पास से आठ कीमत का सोना-चांदी और ढाई लाख रुपये बरामद किया गया है। चोरी के आभूषण गलाने वाला मेरठ का सराफ भी पकड़ा गया है।

एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि 13 मार्च को यशोदा कुंज निवासी अमित अग्रवाल ने घर में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट की टीम पड़ताल जुटी। जिसमें वसीम अकरम उर्फ चपटा, विनय उर्फ रिंकू उर्फ चाचा, अरुण वर्मा, दानिश और कपिल के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन

अब पुलिस ने वसीम अकरम उर्फ चपटा निवासी सरावा थाना खरखौदा मेरठ, विनय उर्फ रिंकू निवासी गांव बिजौली मेरठ और अरुण वर्मा निवासी शास्त्री नगर मेरठ को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से ढाई लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और एक किलो चांदी बरामद की गई। आभूषणों की कीमत आठ लाख रुपये है। साथ ही चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण और बाइक-कार भी बरामद की गई हैं।
एएसपी सिटी ने बताया कि उक्त गिरोह में शामिल सदस्य अलग-अलग जनपदों और राज्यों में बंद मकानों को निशाना बनाते हैं। पकड़ में आया सराफ अरुण वर्मा इनसे चोरी के आभूषण लेकर धातु को गलाते हुए सिल्ली या ईंट में तब्दील कर देता है।

- वसीम उर्फ चपटा पर दर्ज हैं 21 केस
पुलिस के अनुसार वसीम उर्फ चपटा शातिर चोर है। इसके खिलाफ अलीगढ़ में तीन, मेरठ में छह, मुरादाबाद में दो, गाजियाबाद में दो, गौतमबुद्ध नगर में दो, छत्तीसगढ़ में तीन, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में एक एक केस दर्ज है। वहीं विनय उर्फ रिंकू पर चार केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

- तीन और मकानों में किया था चोरी का प्रयास
शहर कोतवाल राम प्रताप ने बताया कि 13 मार्च को चार आरोपी कार और बाइक लेकर बिजनौर आए थे। इन्होंने कार बैराज रोड पर छोड़ दी। इसके बाद एक-एक कर तीन मकानों में चोरी का इरादा बनाया। हालांकि इनमें ये घुस नहीं सके। बाद में चौथा मकान बंद मिला तो उसमें चोरी करके भाग गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इन्हें ढूंढते हुए मेरठ तक जा पहुंची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें