फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मेरठ मंडल बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरजेपी इंटर कॉलेज में चल रही प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

- मुरादाबाद मंडल के पूर्व चौधरी ने 297 किलोग्राम भार उठाकर बनाया यूथ नेशनल रिकॉर्ड
- सहारनपुर मंडल 591 अंक पाकर उपविजेता बना, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आरजेपी इंटर कॉलेज में चल रही 67वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल 705 अंक पाकर विजेता और सहारनपुर मंडल 591 अंक पाकर उपविजेता बना। वहीं, मुरादाबाद मंडल के पूर्व चौधरी ने 297 किलोग्राम भार उठाकर यूथ नेशनल रिकॉर्ड बनाया।

शुक्रवार को प्रतियोगिता में चौथे दिन अंडर-17 बालिका 76 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की प्रिया प्रथम, वाराणसी की सानिया सिद्दीकी द्वितीय, बरेली की पलक पटेल तृतीय स्थान पर रहीं। 76 किलोग्राम बालिका वर्ग में आजमगढ़ की पूनम यादव ने प्रथम, सहारनपुर की सलोनी ने द्वितीय, वाराणसी की खुशी पांडेय ने तृतीय स्थान पाया। जूनियर बालक वर्ग में आगरा के धीरज कुमार ने प्रथम, सहारनपुर के विमल कुमार सैन ने द्वितीय, मेरठ से हर्ष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

81 किलोग्राम भार सीनियर बालक वर्ग में प्रयागराज के रविंद्र भारतीयता प्रथम, आगरा के राहुल द्वितीय, मेरठ के निर्णय यादव तृतीय स्थान पर रहे। 81 किलोग्राम भार जूनियर बालिका वर्ग में सहारनपुर की संतुष्टि प्रथम, मुरादाबाद की हैप्पी द्वितीय, वाराणसी की संजल यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
इसके अलावा 81 किलोग्राम भार सीनियर बालिका वर्ग में लखनऊ की अमरिथा पीसूनी ने प्रथम, वाराणसी की अनुष्का कुशवाह ने द्वितीय, सहारनपुर की वंशिका तृतीय स्थान पाया। 81 किलोग्राम भार जूनियर बालक वर्ग में सहारनपुर से आलम ने प्रथम, प्रयागराज से नितेश यादव ने द्वितीय, वाराणसी से आयुष्मान यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
96 किलोग्राम भार जूनियर बालक वर्ग में वाराणसी से अर्जुन यादव प्रथम, कानपुर से शमसुद्दीन द्वितीय, आगरा के प्रिंस ने तृतीय स्थान पाया। 89 किलोग्राम सीनियर बालक वर्ग में प्रयागराज के मोहम्मद तालिब ने प्रथम, मुरादाबाद से बीरेंद्र ने द्वितीय, गोरखपुर से अंकुश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 96 किलोग्राम सीनियर बालक वर्ग में मेरठ से निशुल कुमार प्रथम, मुरादाबाद से अभिषेक सिंह द्वितीय, प्रयागराज से अहमद अली तृतीय स्थान पर रहे।
102 किलोग्राम जूनियर बालक वर्ग में सहारनपुर के मोंटी तोमर ने प्रथम, मुरादाबाद के सोगात ने द्वितीय, लखनऊ के सौर्य राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में मुरादाबाद के पूर्व चौधरी 297 किलोग्राम भार उठाकर यूथ नेशनल रिकॉर्ड बनाकर प्रथम, मेरठ के प्रियांशु ने द्वितीय, प्रयागराज के अमन शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सीडीओ पूर्ण बोरा, स्वाति वीरा, संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मुरादाबाद मनोज कुमार द्विवेदी, उपशिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मुरादाबाद रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, निशांत यादव, राकेश कुमार शर्मा, डॉ. निर्मल शर्मा, डॉ. मनोज कुमार गोस्वामी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंडलीय खेल सचिव जीवन सिंह, जिला सचिव प्रभात कुमार, आरजेपी खेल प्रभारी नरेंद्र कुमार, प्रेमराज, अनुपम माहेश्वरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें