फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सबकी फोटोग्राफी हो रही है-मुकदमा दर्ज होगा, परशुराम यात्रा में फरसा-डंडा लहराने पर सीओ की चेतावनी

Mon, 20 Apr 2026 01:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में परशुराम जयंती की शोभायात्रा के दौरान युवकों के फरसा और डंडे लहराने पर सीओ शुचिता सिंह ने सख्त चेतावनी दी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से निकली यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
सीओ शुचिता सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में  परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को निकाली गई शोभायात्रा के दौरान कुछ युवकों के हाथों में फरसा और डंडे लहराने का मामला सामने आया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर से निकली इस शोभायात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस अधिकारी युवकों को चेतावनी देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


वीडियो में सीओ शुचिता सिंह माइक के माध्यम से फरसा और डंडे लहराने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी देती दिखाई दे रही हैं।
 
विज्ञापन

'सबकी फोटोग्राफी हो रही है, मुकदमा दर्ज होगा
वायरल वीडियो में सीओ शुचिता सिंह युवकों से कहती सुनाई दे रही हैं कि जो लोग फरसा और डंडे लहरा रहे हैं, उनकी फोटोग्राफी की जा रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस की यह चेतावनी सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दी गई बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक वर्ग इसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बता रहा है, जबकि दूसरा वर्ग इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर देख रहा है।

चर्चा का विषय बना वीडियो
फिलहाल सीओ शुचिता सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें