फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन पर रूस के हमले से परेशान हैं मेडिकल विद्यार्थी

विज्ञापन
रोमानिया पहुंचने पर आराम करते मेडिकल विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
रोमानिया पहुंचे मेडिकल के विद्यार्थी, कुछ बॉर्डर पर परेशान
विज्ञापन

नजीबाबाद। रोमानिया पहुंचने के बाद मेडिकल विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी भी यूक्रेन के बॉर्डर पर काफी मेडिकल विद्यार्थी रोमानिया में प्रवेश की प्रतीक्षा में हैं।
नजीबाबाद और जनपद बिजनौर के कई मेडिकल विद्यार्थियों ने रोमानिया में प्रवेश के बाद राहत की सांस ली। परिवारों को भी चैन मिला। कई घंटों की प्रतीक्षा के बाद शिक्षक मोबीन हसन के पुत्र माज हसन, मुजफ्फर अली के पुत्र मोहम्मद जैदी सहित अनेक मेडिकल विद्यार्थियों ने रोमानिया में प्रवेश किया। भनेड़ा निवासी शिक्षक मोहम्मद आबिद कुरैशी की पुत्री शारिबा जिया कुरैशी, बिजनौर निवासी मोहम्मद उस्मान की पुत्री इमामा पहले ही रोमानिया में प्रवेश कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल विद्यार्थी माज हसन और मोहम्मद जैदी ने बताया कि रोमानिया में प्रवेश के बाद वहां की एंबेसी और भारतीयों द्वारा उन्हें खाने-पीने सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्हें फिलहाल फ्लाइट मिलने तक होटल में ठहराया गया है। माज हसन ने बताया कि अभी भी यूक्रेन बॉर्डर पर काफी संख्या में मेडिकल विद्यार्थी रोमानिया में प्रवेश करने के इंतजार में हैं। रोमानिया पहुंचने वाले मेडिकल विद्यार्थियों के अभिभावकों का कहना है कि फिलहाल उनके बच्चे सुरक्षित स्थान पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें