फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर छापा, दवाइयों के तीन सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर छापा, दवाइयों के तीन सैंपल लिए
विज्ञापन

स्योहारा। क्षेत्र में अनेक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां तथा एक्सपायरी डेट की दवाई बेचे जाने की शिकायत पर पुलिस ने रात एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर दवाई के तीन सैंपल लिए।
पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को हिरासत में लिया। इसके पास से नशे के दो इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने ये इंजेक्शन शिवाजी मार्केट की रानी की धर्मशाला के नीचे स्थित मेडिल स्टोर से खरीदे हैं। जिस पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ की। लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक ने इंकार कर दिया। पुलिस ने लगभग दो घंटे तक मेडिकल स्टोर स्वामी से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने रानी की धर्मशाला के खंडहर में पड़े खाली इंजेक्शनों की शीशियां, सिरिंज, नीडल्स और नशीली दवाइयों के रेपर के बरामद किए। जब इन सबके बारे में मेडिकल स्टोर संचालक से पूछा गया तो वह इसका जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन

मेडिकल स्वामी से पूछताछ करते हुए मालूम किया कि यह दवाइयां और खाली शीशियां कहां से आई। इसका जवाब मेडिकल स्वामी नहीं दे सका।
जिस पर थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने जिला औषधि अधीक्षक आशुतोष मिश्रा को सूचना दी। आशुतोष मिश्रा की टीम रात लगभग 8:30 बजे मेडिकल स्टोर पर पहुंची। मेडिकल स्टोर की रात डेढ़ बजे तक जांच व पूछताछ चलती रही। डीआई आशुतोष मिश्रा ने बताया कि जांच में कुछ दवाइयां ऐसी पाई गई हैं, जिनके खरीदने के बिल तो मौजूद हैं परंतु उनके बेचने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसी प्रकार कुछ ऐसी दवा भी पाई गई जिनके बिल मेडिकल स्टोर स्वामी उपलब्ध नहीं करा पाए। जिला औषधि निरीक्षक का कहना है कि उनके द्वारा तीन दवाइयों के सैंपल ले लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए भिजवाया जा रहा है। गड़बड़ी पाए जाने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भी इस मेडिकल स्टोर की शिकायत मिली थी। 15 दिन के लिए इस मेडिकल स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन

- नशे की जद में युवा
स्योहारा। नगर में युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में घिरती चली जा रही है। नशे की लत का शिकार केवल युवक ही नहीं बल्कि युवतियां भी हैं। पिछले दिन पहले एक युवती शिवाजी मार्केट स्थित मेडिकल पर नशे की दवाई लेने आई और उसके पीछे पीछे ही उसकी मां मेडिकल स्टोर पर आ धमकी। परंतु युवती ने मां के सामने ही इंजेक्शन का उपयोग किया। इसको लेकर मां बेटी में कहासुनी भी हो गई। इसके अलावा अन्य कुछ युवतियां भी नशे की दवाई लेने आने की बात कही जा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नैपाल सिंह का कहना है कि नगर में स्टेशन रोड, लाइनपार फैजुल्लापुर, मिल रोड आदि पर कुछ ऐसे बदनाम मेडिकल स्टोर हैं। जो केवल नशीली दवाइयों के बेचने के नाम पर ही चल रहे हैं। नशे की लत के कारण युवा पीढ़ी भीतर से खोखली होती चली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें