फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल संचालक का मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 12 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। साइबर अपराधियों ने मेडिकल संचालक का मोबाइल हैक करके खाते से 12 लाख रुपये उड़ा लिए। हालांकि प्राथमिकी दर्ज होने के चार घंटे बाद ही 11 लाख खाते में भी आ गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते ही रकम वापसी संभव हो सकी।
विज्ञापन

नजीबाबद थाना क्षेत्र के साहनपुर निवासी मेडिकल स्वामी मो. रईस ने तहरीर में बताया कि उसका खाता एसबीआई साहनपुर शाखा में है। 17 अक्तूबर को ठगों ने मोबाइल हैक कर खाता से छह बार में एक-एक लाख और दो बार में तीन-तीन लाख रुपये की निकासी की। कुल 12 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी दर्ज होने के चार घंटे बाद ही पीड़ित के खाते में 11 लाख रुपये वापस आ गए। पीड़ित ने बताया कि उसे इस ट्रांजेक्शन की कोई जानकारी नहीं थी और न ही उसने किसी को लेन-देन के लिए कहा था। अचानक खाते से रकम गायब होने पर उसने बैंक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल और बैंक से संपर्क किया। खातों को फ्रीज कराने पर 11 लाख रुपये की रकम वापस हो गई। एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि 11 लाख वापस कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें