फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए संघर्ष जारी

Tue, 10 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
People submit memorandum - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में मेडिकल कॉलेज अन्यत्र ले जाने के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता ने 12 मई से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। क्षेत्रीय नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपकर मेडिकल कॉलेज नजीबाबाद क्षेत्र में ही स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सीओ संजय राय से मिला। नागरिकों ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, समाज कल्याण मंत्री, डीएम व एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा।

ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि शासन द्वारा मेडिकल कॉलेज नजीबाबाद के लिए स्वीकृत किया गया है। हालांकि कुछ भूमाफिया और स्वार्थी नेता जिला प्रशासन को गुमराह कर मेडिकल कॉलेज नजीबाबाद से 25 किलोमीटर दूर स्वाहेड़ी के निकट गांव इस्लामपुर साहू में स्थापित कराना चाहते हैं।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बीरूवाला क्षेत्र में एक संस्था मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि देने को तैयार है। इसके अलावा आसपास उपलब्ध भूमि क्रय की जा सकती है। ज्ञापन सौंपने वालों में कलीम शम्सी, मो.अबरार, मो.फैजान, अहसान सैफी, जावेद इकबाल, नवाब अली, शमीम अहमद, मो.उस्मान, इमरान अली, मो.अलीम, इरशाद अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें