फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती दलित वोटों की सौदागर ः मौर्य

Mon, 22 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर में स्वामी प्रसाद माैर्य का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नूरपुर । भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती पार्टी संस्थापक कांशीराम व डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन से भटक गई हैं। वर्तमान में वह दलित वोटों की सौदागर बनकर उन्हें नीलाम कर रही हैं। यह सच सब जान गए हैं।
विज्ञापन


रविवार रात हुकुमतपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्वागत समारोह में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मायावती ने कभी नारा दिया था कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी, लेकिन अब उनका यह नारा जिसकी जितनी थैली भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी में बदल गया है। कहा कि बसपा में ब्लॉक प्रमुख से लेकर एमपी, एमएलए के टिकटों की बोली लगाई जाती है। अधिक बोली लगाने वाले को ही टिकट दिया जाता है। वर्ष 2012 के चुनाव में मांगी गई रकम नहीं दे पाने के कारण नूरपुर से बसपा विधायक रहे ठाकुर यशपाल सिंह सहित काफी संख्या में सीटिंग विधायकों के टिकट काटकर अधिक रकम देने वालों को चुनाव लड़ा दिया गया। कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती बसपा संस्थापक कांशीराम के सामाजिक परिवर्तन एवं डॉ.भीमराव के दलित उत्थान मिशन से भटक गई हैं। वे दलित वोटों की सौदागर बनकर उन्हें नीलाम कर रही हैं। उन्होंने बसपा को भ्रष्टाचार का कारखाना बताया। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो को गर्व है कि लखनऊ के रमाबाई मैदान में उनके अलावा कोई अन्य सफल रैली नहीं कर सकता। 

वह 22 सितंबर को इसी मैदान में होने वाली रैली में मायावती की रैली से अधिक भीड़ जुटाकर उनका यह घमंड तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में प्रदेश में इस समय कानून का कोई राज नहीं। अखिलेश यादव को उन्होंने लाचार और मजबूर मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने भाजपा की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की विश्व पटल पर अलग पहचान बनाई है। दो वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर ही उन्होंने इसमें शामिल होने का निर्णय लिया। इससे पूर्व, ठाकुर यशपाल सिंह और उनके पुत्र आयुष चौहान ने अपने समर्थकों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन


ठाकुर यशपाल सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए काम करने का आह्वान किया। इस दौरान बसपा के पूर्व मंत्री भगवती सागर, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, धनपत राम मौर्य, यशवीर नंद, रामौतार सैनी, पूर्व मंत्री अशोक यादव, दीपक शर्मा, प्रणयमनु गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। 
उधर, मौर्य ने ठाकुर यशपाल सिंह के पुत्र आयुष चौहान की मंच से काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ठाकुर यशपाल से उनके गहरे संबंध हैं।उनके पुत्र आयुष चौहान काफी मेहनती युवा नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें