बिजनौर। जमीयत शबाबुल इस्लाम के वेस्ट यूपी के महासचिव और जामा मस्जिद बिजनौर के इमाम मौलाना अनवारूलहक द्वारा शुक्रवार को बिजनौर में प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा के मामले में प्रशासन ने रिपेार्ट दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
प्रदर्शन के दौरान मौलाना अनवारूल हक ने एसपी आफिस के सामने खुले मंच से कहा था अदालत और प्रशासन की ओर कमलेश तिवारी को फांसी न देने पर उनका सिर कलम करने वाले को 51 लाख का इनाम दिया जाएगा।
मौलावा अनवारूलहक के इस बयान के बाद हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश हैं। इस मामले को लेकर महा महासभा के वरिष्ठ नेता शूरवीर सिंह के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के लोगों ने डीएम और एसपी से मिलने का निर्णय लिया हैं।
उधर, पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जुलूस के दौरान की गई वीडियो रिकार्डिंग को खंगाला जा रहा है। कार्रवाई के लिए विधिक राय लेने की बात भी अधिकारी कह रहे हैं।
कमलेश तिवारी के सिर कलम करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। माहौल खराब करने की किसी का इजाजत नहीं दी जाएगी।
चाहे वह कितना बड़े ओहदे पर क्यों न हो। जो कानून से खिलवाड़ की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - सुभाष सिंह बघेल, एसपी।
वे अपने बयान पर कायम हैं। कहना है कि कमलेश तिवारी का सर कलम करने वाले को एक करोड़ 51 लाख का इनाम दिया जाएगा। कहा कि जब इनाम देने का वक्त आएगा, उस वक्त वह रकम या हीरे के मुकुट के इंतजाम करने के बारे में बताएंगे। - मुफ्ती नईम अहमद कासमी।
अब कमलेश पर 1.51 करोड़ का इनाम
किरतपुर। ग्राम भनेड़ा में क्षेत्र के उलेमा और आइम्मा की ओर से रविवार को कमलेश तिवारी के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इसके बाद गांव में ही सभा का आयोजन मुफ्ती नईम कासमी की अध्यक्षता और मौलाना सलीम कासमी के संचालन में किया गया। वक्ताओं ने कमलेश तिवारी के बयान की कड़ी निंदा की और उसे फांसी पर लटकाने की मांग की गई।
मुफती नईम कासमी ने प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मंच से कमलेश तिवारी के सर कलम कर लाने वालों को एक करोड़ और 51 लाख रुपये नकद के साथ हीरे से जड़ा ताज देने की घोषणा की। सभा के बाद विरोध प्रदर्शन कर जुलूस भी निकाला और एक ज्ञापन एसडीएम वीके श्रीवास्तव को सौंपा।
भनेड़ा बस स्टैंड पर कमलेश तिवारी का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व मुफ्ती नईम अहमद कासमी, मौलाना कलीमुज्जमा, कारी अब्दुल कयूम, मौलाना शिको हैदर नकवी, मौलाना वसीम हैदर आदि शामिल रहे।