फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैबा का फर्राटा सबसे तेज

Sun, 06 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं शनिवार को संपन्न हो गई। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में नगीना की जैबा, किरतपुर की कविता, चांदपुर की स्वाति, 200 मीटर में किरतपुर की मिताली, नगीना की नीशू, हल्दौर की जन्नति, 400 मीटर में चांदपुर की प्रियंका, किरतपुर की सोनम, कल्लूवाला की शोभा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही।

बैडमिंटन में चांदपुर की पारुल, हल्दौर की अमरीन, नूरपुर की बबीता, रस्सीकूद में नजीबाबाद की रिया, राधा, चांदपुर की प्रियंका, लंबी कूद में किरतपुर की कविता, नूरपुर की नीरज, नजीबाबाद की गीता, ऊंची कूद में चांदपुर की मोनिका, नजीबाबाद की गीता, किरतपुर की मुस्कान क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही।
विज्ञापन


डिस्क थ्रो में चांदपुर की रीनू, नजीबाबाद की पिंकी, नूरपुर की दीपा, गोला फेंक में चांदपुर की रीनू, शेरकोट की ज्योति, पुरैनी की शिवानी, भाला फेंक में नूरपुर की नीरज, नजीबाबाद की मौसमी, कल्लूवाला की हिमानी, धीमी चाल में नजीबाबाद की शिखा, पुरैनी की राखी, कल्लूवाला की संजना, साइकिल रेस में नजीबाबाद की नेहा, हल्दौर की अंजलि, मंडावर की गुलशन क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही।

चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में नगीना की नीशू, ऋतिया, सोनम, जैबा प्रथम, नूरपुर की बबीता, सलोनी, नीरज, साक्षी द्वितीय, हल्दौर की अंजलि, अमरीन, मंजीता, अंजलि कुमारी तृतीय रहीं।

सामूहिक चैंपियनशिप में चांदपुर, हल्दौर, किरतपुर तथा खो खो में किरतपुर, नगीना, पुरैनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। बीएसए राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या रेखा सुमन और जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इस दौरान सलीम अख्तर बेग, रामवीर सिंह, उमा पाल, मित्रलाल गौतम, शगुफ्ता नगी, शाहिस्ता नगी रहे। संचालन अमीर नहटौरी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें