फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूता महिला की मौत, स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

जलीलपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीलपुर में बच्चे को जन्म देने के बाद घर पहुंची प्रसूता महिला की हालत खराब हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्तें में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ नर्स व अन्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
बुधवार को गांव शाहपुर भसौड़ी निवासी अजय कुमार की पत्नी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीलपुर में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक महिला ने सामान्य प्रक्रिया से बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया था। घर पहुंचने पर महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत महिला को पीएचसी जलीलपुर लेकर पहुंचे। परिजनों के बताया कि वहां कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं था। चांदपुर ले जाते समय महिला की मौत हो गई। जिससे आक्रोशित परिजनों ने महिला के शव को पीएचसी जलीलपुर में रखकर हंगामा किया। स्टाफ नर्स आदि पर लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एक पार्टी नेत्री के पति ने डाक्टर को फोन कर बुलाया। आपसी वार्ता के बाद परिजन शव को लेकर चले गए। चौकी प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। प्रभारी डॉ. केपी सिंह ने बताया स्टाफ नर्स के खिलाफ जांच की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें