फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान परीक्षा में मास्टर साहब हो गए फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान परीक्षा में मास्टर साहब हो गए फेल
विज्ञापन

बिजनौर। अकादमिक रिसोर्स पर्सन के लिए आयोजित परीक्षा ने हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों की पोल खोल दी। तीनों विषयों की परीक्षा में कई शिक्षक फेल हो गए। सबसे बुरा हाल हिंदी विषय का रहा। इसमें नौ शिक्षकों में मात्र एक शिक्षक ही उत्तीर्ण हो पाया, जबकि विज्ञान व गणित विषय के सभी शिक्षक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक हिंदी व अंग्रेजी के पद रिक्त रह जाएंगे। अभी शिक्षकों को माइक्रो टीचिंग व साक्षात्कार से भी गुजरना बाकी है।
अब जिले में शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार की जिम्मदारी एआरपी को सौंपी जानी है। विषयवार ब्लॉक स्तर पर एआरपी का चयन किया जाना है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को एआरपी के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें हिंदी, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, गणित व विज्ञान के एआरपी चयन किया जाना है। प्रत्येक ब्लॉक में पांचों विषयों में से एक एक विषय का एआरपी का चयन होना है। पर मंगलवार की देर शाम को एआरपी की लिखित परीक्षा के परिणाम ने हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विषयक के शिक्षकों के होश उड़ा दिए। सबसे बुरा हाल हिंदी विषय का रहा। इस परीक्षा में नौ अभ्यर्थी शामिल रहे। एक अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुआ है। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक हिंदी में डॉ. अतीक अहमद अंसारी, पूनम रानी, डॉ. संतोष कुमार, निशा राज बसंत, नीरज कुमार शर्मा, नीरज कुमार, नफीस अहमद व थम्मन सिंह परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए, जबकि अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नौ अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तथा चार अनुत्तीर्ण रहे। जिसमें सुनीता, विपिन सिंह, मंजू सिंह, मोहम्मद शादाब व मोहम्मद इकबाल फेल हो गए। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में बीस अभ्यर्थी थे। इसमें 14 पास हुए तथा ओमकार सिंह, मुकुल यादव, डॉ. शहला अंजुम, हेमेंद्र सिंह, संजय कुमार व अशोक कुमार फेल हो गए। बीएसए के मुताबिक गणित विषय के सभी 33 तथा विज्ञान विषय के सभी 12 शिक्षकों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। बीएसए ने बताया कि 60 अंकों की परीक्षा आयोजित की गई थी तथा उत्तीर्ण होने के लिए 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने जरूरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइक्रो टीचिंग व साक्षात्कार
बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक एआरपी की लिखित परीक्षा के बाद बुधवार को उत्तीर्ण शिक्षकों की माइक्रो टीचिंग व साक्षात्कार की प्रक्रिया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कराई गई है। माइक्रो टीचिंग के 30 अंक है तथा साक्षात्कार के 10 अंक है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही एआरपी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें