फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने लिए बंदी खुद तैयार कर रहे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने लिए बंदी खुद तैयार कर रहे मास्क
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना महामारी से बचने के लिए जेल में बंदी अपने लिए खुद मास्क तैयार कर रहे हैं। रोजाना बंदी जेल में 100 मास्क बना रहे हैं। चार बंदियों पर मास्क लगाने की जिम्मेदारी है। जेल में बने मास्क बाहर भी भेजे जा रहे हैं। जेल में 45 साल से ऊपर के 200 बंदियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। एक मई से बाकी बंदियों को भी वैक्सीन लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिला जेल में 1100 के करीब बंदी हैं। कई बंदियों को बैरकों में दूूूूरी बनाकर रखा जा रहा है। बैरकों में भी मास्क लगाकर ही बंदी रह रहे हैं। जेल में इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है कि कोरोना की चपेट में कोई बंदी न आ सके। इसलिए ही बंदियों से मुलाकात पर रोक लगी हुई है। बाहर से आने वालों को जेल में आने की इजाजत नहीं है। जो नए बंदी चालान होकर जेल जा रहे हैं उनकी कोरोना की जांच कराकर अलग रखा जा रहा है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें बैरकों में रखा जा रहा है। जेल में चार बंदी खुद बंदियों के लिए मास्क तैयार कर रहे हैं। सूती कपड़े के मास्क बनाने में लगे हैं। रोजाना बंदी जेल में 100 मास्क तैयार कर देते हैं। जेल में बंदियों के लिए मास्क की कोई कमी नहीं है। दो दिन पहले मास्क बनाने के लिए डीएम व जेल प्रशासन की ओर से 70-70 मीटर कपड़ा बंदियों को दिया गया है। जेल अधीक्षक लालरत्नाकर सिंह के मुताबिक जेल में बंदी अपने लिए खुद ही मास्क तैयार कर रहे हैं। चार बंदियों को मास्क बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें