बिजनौर में मॉस्क वितरित करते नव चेतना सस्थान के सदस्य।
- फोटो : BIJNOR
ठेले वालों को मास्क, ग्लब्स किए वितरित
बिजनौर। नव चेतना सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने कई कॉलोनी और सड़क पर फल, सब्जी के ठेले वाले व राहगीरों को मास्क व ग्लब्स वितरित किए।
संस्था सदस्यों ने कहा कि जागरूकता से ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। कहीं भी जाएं तो मास्क व ग्लब्स पहनकर जाएं और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। जागरूकता चेन निर्माण में ठेले वालों का अहम किरदार है। ये लोग जनता के सीधे संपर्क में आते हैं। अगर वे मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करेंगे तो न खुद संक्रमित होंगे और न ही दूसरों को संक्रमित करेंगे। जनता को अब इन चीजों के प्रयोग की आदत डालनी होगी। इस दौरान डा.राजीव विश्नोई, वर्धमान कॉलेज के एनएसएस अधिकारी विशाल शर्मा, देवेंद्र गंगवार, नीलाक्षी, मुकेश भटनागर, डा.राकेश शर्मा, नवीन चौधरी आदि मौजूद रहे।
चार लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार
बिजनौर। मानव सेवा समिति अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा लावारिस शवों का दाह संस्कार कराया जाता है। लॉकडाउन में भी मई में लावारिस दो महिलाओं व दो पुरुषों का अंतिम संस्कार कराया गया है।