फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दहेज में स्कॉर्पियों नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक। गांव मोहम्मदपुर देवमल में दामिनी पत्नी अभिषेक की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आत्महत्या या हत्या के पहलू पर पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि मृतका के पिता ने दहेज हत्या को आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोप है कि दामाद दहेज में स्विफ्ट गाड़ी मिलने से खुश नहीं था जो बड़ी गाड़ी यानि स्कॉर्पियों की चाहत रखता था।
विज्ञापन

गांव ज्वाली चंडी निवासी हरवीर ने तहरीर में बताया कि उसने बेटी दामिनी की शादी 17 जनवरी 2024 को अभिषेक पुत्र मुन्नू से की थी। शादी में स्विफ्ट कार दी मगर दामिनी के ससुराल वाले बड़ी गाड़ी नहीं मिलने से नाराज रहते थे। इसके बदले पांच लाख रुपये और दहेज में देने की मांग की जा रही थी। शनिवार की सुबह उन्हें फोन करके खबर दी गई कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मंडावर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने पुलिस को खबर दी और मौके पर पहुंच गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो दामिनी का शव बेड पर पड़ा हुआ था। ससुराल के सभी लोग घर पर मौजूद नहीं थे। पड़ोसी और मायके वाले ही घर में मौजूद मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दामिनी ने आत्महत्या की है या हत्या है, पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। मृतका के पिता की तहरीर पर पति अभिषेक, देवर भूरे, ससुर मुन्नू और सास के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें