फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चैत्र नवरात्रि को लेकर सजे बाजार, ग्राहकों से रहा गुलजार

विज्ञापन
बिजनौर में नवरात्रि पर पूजा के लिए खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। चैत्र नवरात्रि को लेकर लोगों को उत्साह है। चैत्र नवरात्रि के आगमन के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। दुकानों पर माता की चुनरी, पूजा सामग्री और सजावटी वस्तुओं की जमकर खरीदारी हो रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए कपूर, लौंग, नारियल, अगरबत्ती, दीपक, घी, कलश और पूजा थाली सहित अन्य आवश्यक सामग्री की खरीदारी की। बाजार में लाल चुनरी, माता के श्रंगार का सामान और विशेष पूजन सामग्री की मांग भी बढ़ गई है। वहीं, शहर के प्रमुख मंदिरों को भी भव्य रूप से सजाया गया है। माता चामुंडा मंदिर, मां काली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में साफ-सफाई की गई। इसके अलावा फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिरों की सजावट की गई। नवरात्रि के दौरान होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ की तैयारियां भी जोरों पर हैं। कई स्थानों पर दुर्गा पाठ, जागरण और भजन-कीर्तन की भी तैयारी चल रही है। बाजारों की चहल-पहल और मंदिरों की सजावट से नवरात्रि की रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें