फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेशों को दरकिनार कर खुल रहे बाजार

विज्ञापन
धामपुर के मेन बाजार में लगा जाम। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
डीएम के आदेशों को दरकिनार कर खुल रहे बाजार
विज्ञापन

धामपुर। डीएम की ओर से जारी गाइड लाइन को दरकिनार कर व्यापारी सभी प्रकार की दुकानों को खोल रहे हैं। लोगों ने एसडीएम, सीओ से डीएम की गाइड लाइन को प्रभावी तौर पर लागू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके द्वारा पालिका के ईओ को सख्त आदेश दिए गए है कि वह बाजार का औचक निरीक्षण करें। जो व्यापारी उल्लंघन करता मिले उसका चालान किया जाए। डीएम के आदेश है कि अब दुकानों को सुबह नौ बजे से शाम नौ बजे तक खोला जाएगा। पर दुकानों को खोलने का शेड्यूल पुराना ही लागू है। शेडयूल के अनुसार धामपुर में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को स्टेशनरी, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रानिक, मोबाइल बिक्री एवं मरम्मत, मिट्टी के बर्तन, सभी प्रकार के कपड़ों की दुकानें, कोयले की दुकान, हार्डवेयर की दुकान खुलेंगी। मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को घड़ी, चश्मा बिक्री एवं रिपेयरिंग, कास्मेटिक्स, होम इंप्लायन्सेज, टीवी, फ्रिज, जूता, चप्पल, टायर ट्यूब, आटो पार्टस, फर्नीचर, बैग अटैची, बर्तन व जनरल स्टोर खुलेंगे। रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सराफा की दुकानें साप्ताहिक बंदी को छोड़ सभी दिनों में खुलेंगी। शहरी क्षेत्रों में साप्ताहिक बाजार नहीं लगेंगे। ईओ मनोज कुमार रस्तोगी का कहना है कि डीएम के आदेश पर व्यापारियों को एनाउंस कर गाइड लाइन के बारे में अवगत करा दिया है। जो नहीं मानेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें