फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जलालाबाद, रायपुर सादात, नजीबाबाद में बंद रहा बाजार

विज्ञापन
नजीबाबाद - रायपुर में जीएसटी चेकिंग के खौफ में बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
जलालाबाद, रायपुर सादात, नजीबाबाद में बंद रहा बाजार
विज्ञापन

नजीबाबाद। जीएसटी की टीमों के निरीक्षण को लेकर कारोबारियों में खौफ है। सोमवार को नगर के कई क्षेत्रों में दोपहर तक अनेक प्रतिष्ठान बंद रहे। जलालाबाद, रायपुर सादात, नांगलसोती, मंडावली में भी अनेक व्यापारियों ने दोपहर तक प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन

जीएसटी की टीम के आने की खबर से एक सप्ताह से व्यापारी परेशान हैं। किसी भी समय जीएसटी टीम आने की अफवाह फैलती है और अचानक प्रतिष्ठानों के शटर गिरने लगते हैं। खौफ यहां तक है कि नाई, पान विक्रेता और खोखे वाले भी कामकाज समेट कर भाग जाते हैं। जीएसटी टीम के आने की अफवाह सोमवार को भी फैलती रखी। नजीबाबाद, जलालाबाद, मंडावली, भागूवाला, नांगलसोती और रायपुर सादात क्षेत्रों में अनेक कारोबारियों ने दोपहर तक प्रतिष्ठान बंद रखे। जीएसटी का निरीक्षण स्थगित होने की खबर से कारोबारियों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद अधिकांश क्षेत्रों में प्रतिष्ठान खुल गए और बाजारों में रौनक लौट आई। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ ने व्यापारियों को भयभीत न होने और प्रतिष्ठान खोलने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें