फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चीनी मिल में 16 दिसंबर से धरना देंगे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद की पेराई क्षमता बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ता 16 दिसंबर से चीनी मिल में धरना देंगे।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह और प्रदेश सचिव ठाकुर गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह वर्ष पूर्व नजीबाबाद चीनी मिल का विस्तारीकरण करने का वादा किसानों से किया था, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया। किसानों को 14 दिनों के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान मिलना तो दूर उन्हें पिछले पेराई सत्र का बकाया भुगतान भी नहीं दिया गया। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपकर नजीबाबाद चीनी मिल में 16 से 19 दिसंबर तक कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील अध्यक्ष इकबाल सिंह, नवीन राजपूत, विजय सिंह, सुनील कुमार, प्रशांत, कलवा सिंह, प्रमोद, हनीफ, गोल्डी, शुभम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें