फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में ऐसी मारी चोट, हो गई किसान की मौत

Wed, 01 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के मंडावली में  खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो किसान आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान एक किसान ने दूसरे के सिर में ऐसी चोट मारी कि वह बेहोश हो गया। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने आरोपी किसान का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मंडावली निवासी अफजाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को जाकिर उनके खेत की मेढ़ काट रहा था। सूचना पर पहुंचे पिता अनीस ने खेत की मेढ़ काटने का विरोध किया, तो जाकिर ने उसके पिता के साथ मारपीट की। अफजाल ने तहरीर में कहा कि मारपीट में उसके पिता के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। मौके पर पहुंचे परिजन घायल अनीस को उपचार के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुुलिस ने आरोपी हमलावर जाकिर को हिरासत में ले लिया, लेकिन उसका शांति भंग की आशंका के तहत चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज मृतक अनीस के परिजनों ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की   मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें