नगीना। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता के निधन के बाद 11वें दिन मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह व अयोध्या स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के मुख्य महंत हेमंत दास सहित कई दिग्गज शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके गांव हुर्रनंगला पहुंचे।
मंगलवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री केपी मलिक, उत्तराखंड सरकार के मंत्री धन सिंह रावत, सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र व विधायक पंकज सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, निर्देशक वक्फ विकास निगम शफाकत हुसैन, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बृजबहादुर, बृजेश सिंह, प्रदीप वर्मा, उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विजयपाल तोमर, नीलकंठ शास्त्री शामिल रहे।
सभी नेताओं ने प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनके घर पर उनके भाई यशपाल सैनी, खजान सैनी, आनंदपाल सैनी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष मुरादाबाद राजपाल चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान आदि मौजूद रहे।
तेरहवीं कार्यक्रम के हुई व्यापक तैयारी
नगीना। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भाग्यवती देवी की तेरहवीं कार्यक्रम 17 जुलाई को धामपुर मार्ग पर स्थित स्वस्तिक गार्डन में होगा। कार्यक्रम में बड़े नेताओं के आने की संभावना के चलते प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार व उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। स्वस्तिक गार्डन के ठीक सामने दो हेलिपैड तैयार किए जा चुके हैं। जबकि ग्राम हुर्रनंगला व पुलिस लाइन बिजनौर में पहले से ही एक-एक हेलिपैड तैयार है।
नगीना के ग्राम हुर्रनंगला में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता के चित्र पर पुष