फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई अफसर, शिक्षक, कर्मचारी दूसरे जिलों से रोजाना करने आ रहे नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई अफसर, शिक्षक, कर्मचारी दूसरे जिलों से रोजाना करने आते हैं नौकरी
विज्ञापन

बिजनौर। अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों को जिला मुख्यालय व तैनाती स्थल के आसपास रहने के निर्देश हैं, मगर स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी रोजाना दूसरे जिलों से सफर करके नौकरी करने आते-जाते हैं। यह कर्मचारी, अधिकारी न सिर्फ निर्देशों का उल्लंघन कर रहे है, बल्कि जान जोखिम में डलकर नौकरी कर रहे हैं। जलीलपुर क्षेत्र में हस्तिनापुर के सामने गंगा में नाव पलटी तो यह सवाल भी उठने लगे कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी दूसरे जिलों से रोजाना क्यों आते-जाते हैं। जबकि नियम तैनाती स्थल के आसपास ही रहने का है।
विज्ञापन

विभाग में कई अधिकारी, परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले कई शिक्षक, शिक्षिकाएं, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कई कर्मचारी रोजाना दूसरे जिलों से नौकरी करने बिजनौर मुख्यालय व जनपद के अन्य ब्लाक क्षेत्रों में आते-जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग में दूसरे जिलों से नौकरी करने आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या छह से ज्यादा है। इनमें बाबूओं के साथ-साथ चिकित्सक और बड़े अधिकारी तक शामिल हैं। अधिकारी मेरठ, हापुड़, रुड़की से रोजाना सफर करके बिजनौर नौकरी करने आ रहे हैं। शिक्षा विभाग में करीब 50 शिक्षक-शिक्षिकाएं पड़ोसी जनपदों से नौकरी करने आते हैं। अन्य विभागों में कई कर्मचारी भी रोजाना ही नौकरी करने आते हैं।
विज्ञापन

उधर बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि सभी को तैनाती स्थल के पास रहने के शासन से निर्देश है। इनकी निगरानी के लिए समय समय पर चेकिंग की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें