फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के बाद कई कर्मचारी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी के बाद कई कर्मचारी संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगे कई शिक्षक व कर्मचारी बीमार हो गए हैं। कई कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कई कर्मचारियों की अभी रिपोर्ट नहीं आई है। एक शिक्षामित्र की बुधवार रात मौत होने पर शिक्षकों में दहशत व्याप्त है। कर्मचारियों ने प्रशासन पर चुनाव के दौरान संक्रमण से बचाव के पुख्ता इंतजाम न करने के आरोप लगाए हैं।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भले ही शांति पूर्वक बीत गया हो, लेकिन शिक्षकों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। चुनाव ड्यूटी के बाद काफी संख्या में ऐसे शिक्षक व कर्मचारी हैं जिनकी तबीयत बेहद खराब हो गई है। किसी को बुखार है तो किसी के गले में दिक्कत है। कई कर्मचारियों ने अपनी कोरोना की जांच कराई है। इसमें कई कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार रात डल्लू धनोरा के स्कूल के शिक्षा मित्र विकास कुमार ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। विकास को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसकी जांच नहीं हो पाई थी। एक अन्य शिक्षक गुलशन कुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। शिक्षिका ममता जोशी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से शिक्षकों में दहशत व्याप्त है। बीस से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। शिक्षकों व कर्मचारियों का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टी की रवानगी से लेकर चुनाव ड्यूटी करने तक कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। जिसकी वजह से कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आए हैं। दो दिन पहले ही एक कर्मचारी नेता की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री प्रशांत सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी करने के उपरांत बीमार व शिक्षकों व कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग की है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की समस्या होने पर चिंता जताई है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री ताजवीर सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राठी प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बीमार हुए कर्मचारियों के इलाज की पुख्ता व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव निरस्त कराने की मांग
उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद शर्मा व प्रदेश संयोजक हेम सिंह पुंडीर ने राज्य निर्वाचन आयोग से कोविड-19 को देखते हुए जिन जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं, उनमें पंचायत चुनाव निरस्त करने की मांग की है। संगठन की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जिन जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो गए हैं, उनमें काफी संख्या में कर्मचारी व शिक्षक बीमार हो गए हैं। कई शिक्षकों व कर्मचारियों की कोविड-19 के चलते मृत्यु हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें