फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसंरक्षण केंद्र में कई पशु हैं बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। छाछरी टीप गांव के जंगल में सवा करोड़ की लागत से बने गोसंरक्षण केंद्र पर पशुओं के रहने की उचित व्यवस्था न होने के कारण पशु बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गांव छाछरी टीप के जंगल में सवा करोड़ की लागत से निर्माणाधीन गोसंरक्षण केंद्र पर पशुओं के रहने की उचित व्यवस्था न होने के कारण कुछ पशु बीमार पड़ गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से एक दिन पूर्व 19 पशुओं को गोसंरक्षण केंद्र पर छोड़ा गया था। नवनिर्मित निर्माणाधीन गोसंरक्षण केंद्र पर पशुओं की रहने के लिए उचित व्यवस्था न होने पर कुछ पशु बीमार पड़ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गोसंरक्षण केंद्र पर पशुओं के ठंड से बचने के लिए न कोई तिरपाल लगाई गई है और न ही पशुओं के नीचे कोई पराल या पत्ती ही डाली गई है। इसके चलते पशु ठंड में रहते हैं और बीमार पड़ रहे हैं। कुछ पशुओं के शरीर पर बने जख्मों में अनदेखी के चलते कीड़े तक पड़ गये हैं। वही सीबीओ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह चौहान बिजनौर का कहना है कि 19 गोवंश नूरपुर पोटी से बीडीओ नूरपुर की देखरेख में अस्थायी रूप से गोसंरक्षण केंद्र भेजे गए हैं। इनमें से कुछ गोवंश पहले से ही बीमार थे। इनका उपचार रात ही टीम भेजकर करा दिया गया है। उनके ठंड से बचने के लिए तिरपाल की व्यवस्था आज ही करा दी जाएगी तथा पराल भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें