दिल्ली मेट्रों के एमडी मंगू सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के दिल्ली मेट्रो को नई बुलंदियों पर ले जाने वाले मैनेजिंग डायरेक्टर मंगू सिंह का कार्यकाल चार साल के लिए बढ़ाया गया है। मंगू सिंह बिजनौर के नजीबाबाद तहसील के गांव अलावलपुर नैनू के रहने वाले हैं। मंगू सिंह का कार्यकाल बढ़ने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
जिले के रहने वाले मंगू सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नजीबाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज व साहू जैन कॉलेज में प्राप्त की थी। 1979 में उन्होंने रुड़की से आईआईटी की। मंगू सिंह के छोटे भाई सत्यम सिंह के मुताबिक दिल्ली मेट्रो में उन्होंने सबसे पहले प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर काम किया। बाद में वे एजूकेटेड डायरेक्टर बने। उल्लेखनीय कार्य करने के लिए एक जनवरी 20102 को उन्हे दिल्ली मेट्रो का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया था। दिल्ली मेट्रो का मैनेजिंग डायरेक्टर बनने के बाद कई नए प्रोजेक्ट बनाए। उन्होंने दिल्ली में मेट्रो को और कई स्टेशनों से जोड़ने का काम किया।