फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित मिलने पर मंडी समिति सील

विज्ञापन
नजीबाबाद की मंडी समिति के कारोबारियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर सील किया गया गेट। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
संक्रमित मिलने पर मंडी समिति सील
विज्ञापन

नजीबाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति के दो कारोबारी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मंडी समिति परिसर को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। उधर प्रशासन ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा कर्मचारियों के संक्रमित मिलने पर शाखा को सील कराने की कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति में दो कारोबारियों के संक्रमित मिलने पर डॉ.सर्वेश निराला की देखरेख में संक्रमितों को आइसोलेशन केंद्र भेजने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा और मंडी समिति सचिव संभव तोमर ने बताया कि मंडी समिति को 48 घंटे के लिए बंद कर परिसर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में एक परिवार के तीन सदस्यों सहित शनिवार को छह कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने बैंक को भी 48 घंटे तक सील रखने का निर्णय लिया है। उधर नजीबाबाद तहसील कंपाउंड में तीन दिन पूर्व हुई जांच में तहसील परिसर से एक युवक सहित चार लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें