फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति परिसर का किया निरीक्षण
विज्ञापन

नगीना। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के चलते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कोतवाली ब्लॉक की मतगणना व पोलिंग पार्टियों रवाना करने का कार्य इस बार मंडी समिति नगीना के परिसर में हो सकता है। डीएम के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम घनश्याम वर्मा व तहसीलदार हामिद हुसैन ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में मंडी समिति परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम घनश्याम वर्मा ने बताया की यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल में होने हैं। उधर, यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी 24 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई तक चलेंगी। विकास खंड कोतवाली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया (पोलिंग पार्टियों को रवाना करने तथा मतगणना) पहले जनता इंटर कॉलेज कोतवाली देहात से होती थी। जनता इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा केंद्र भी रहता है। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करने व मतगणना के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उपयुक्त, सुरक्षित व सुविधाजनक स्थान का चयन करने के लिए मंडी समिति परिसर का निरीक्षण किया गया तथा सभी मानकों का आकलन किया गया है। रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया की जिलाधिकारी के निरीक्षण करने व आदेश देने के बाद ही आधिकारिक घोषणा होगी। निरीक्षण के समय पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश श्रीवास्तव, बी डी ओ कोतवाली अखिलेश कुमार व मंडी समिति सचिव संभव तोमर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें