फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीना मिनी बैंक घोटाले में प्रबंध निदेशक निलंबित

विज्ञापन
बिजनौर में जिला सहकारी बैंक में भाकियू के धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। किसान सेवा सहकारी समिति फीना के मिनी बैंक में हुए करोड़ों के घोटाले में समिति के मौजूदा प्रबंध निदेशक को निलंबित कर दिया गया है। प्रबंध निदेशक पर गबन से जुड़े तथ्यों को छिपाने का आरोप है। गबन के मुख्य आरोपी और पूर्व प्रबंध निदेशक के खिलाफ पहले ही एफआईआर हो चुकी है।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति फीना के मिनी बैंक में एक करोड़ 59 लाख रुपये का घोटाला हुआ था। मामले में समिति के तत्कालीन एमडी लक्ष्य कुमार मुख्य आरोपी हैं। 2019 में उनकी सेवानिवृत्ति के बाद भुवनेश कुमार को समिति का प्रबंध निदेशक बनाया गया था। भुवनेश कुमार ने ही लक्ष्य कुमार से कार्यभार ग्रह्न किया था।
अमित कुमार त्यागी सहायक निबंधक सहकारी समितियां ने बताया कि मिनी बैंक घोटाले मामले में भुवनेश कुमार को निलंबित किया गया है। सहायक निबंधक के अनुसार आरोप है कि भुवनेश कुमार ने गबन से जुड़े तथ्यों को छिपाया है। विभाग को तथ्यों की सही जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि बताया कि भुवनेश कुमार सहकारी समिति फीना में पहले एकाउंटेंट रहे हैं। विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक परिसर में दिया धरना
बिजनौर/नूरपुर/शिवालाकलां। भाकियू ने किसान सहकारी समिति फीना के मिनी बैंक मेें हुए घोटाले के विरोध में उपभोक्ताओं के साथ जिला सहकारी बैंक परिसर में धरना दिया।
जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा बैंक कर्मचारियों ने घोटाला किया। किसानों के जमा कराए गए रुपये को बैंक में जमा नहीं किया गया। किसानों के रुपया जमा करने के बाद भी किसान बैंक के कर्जदार हैं। किसानों का किसी भी सूूरत में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एआर कोऑपरेटिव अमित त्यागी ने किसानों से बताया कि इस मामले में किसानों को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उनके आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया। इस अवसर पर जिला महासचिव सुनील प्रधान, लुधियान सिंह, मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी, धन सिंह, राजेंद्र सिंह, हिमांशु चौधरी, राजू सैनी, खाताधारक फूलमती देवी, गीता देवी, शकुंतला, मूर्ति देवी, ज्ञानो देवी, महेंद्र सिंह, अमर सिंह, चंद्रभान सिंह, शीशराम, योगेश, समरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें