फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नशीली गोलियां रखने के दोषी को पांच साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। एनडीपीएस एक्ट कोर्ट के स्पेशल न्यायाधीश निजेंद्र कुमार ने प्रतिबंधित नशीली गोलियां रखने में शुभम कुमार को दोषी पाकर पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने छह-छह हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

31 दिसंबर 2019 को चांदपुर थाने के तत्कालीन सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र नागर ने हल्दौर रोड पर मिठ्ठनपुर चौराहे के पास एक युवक को रोककर उससे पूछताछ की। उसने अपना नाम शुभम पुत्र मूला सिंह गांव मिठ्ठनपुर चांदपुर बताया। पुलिस को उसकी पेंट की जेब से पॉलिथीन में 500 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने कुछ नशीली गोलियां सैंपल के तौर पर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भी भेजा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें