फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों से फैलती है मलेरिया की बीमारी: डीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मच्छरों से फैलती है मलेरिया की बीमारी : डीएमओ
विज्ञापन

बिजनौर। जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण ने कहा कि विश्व मलेरिया दिवस प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मलेरिया की बीमारी मच्छरों के कारण फैलती है। इस बीमारी में हर साल कई लाख लोग जान गवां देते हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण के अनुसार प्रोटोजुअन प्लाज्मोडियम नामक कीटाणु मादा एनाफिलीज मच्छर के माध्यम से फैलते हैं। पूरे विश्व की लगभग 3.3 अरब जनसंख्या में करीब 106 देश ऐसे हैं, जिनमें मलेरिया का खतरा है। वर्ष 2012 में मलेरिया के कारण लगभग छह लाख 27 हजार मृत्यु हुई, जिनमें से अधिकतर अफ्रीकी, एशियाई, लैटिन अमेरिकी बच्चे शामिल हैं। विश्व मलेरिया दिवस उन आठ आधिकारिक वैश्विक सामुदायिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक हैं जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चिह्नित किया गया है। इनमें विश्व स्वास्थ्य दिवस, विश्व रक्तदाता दिवस, विश्व टीकाकरण सप्ताह, विश्व तपेदिक दिवस, विश्व तंबाकू निषेध दिवस, विश्व हेपेटाइटिस दिवस एवं विश्व एड्स दिवस शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि विश्व मलेरिया दिवस की थीम्स वर्ष 2008 में बिना सीमाओं के बीमारी, 2009-10 में मलेरिया को बाहर करो, 2011 में प्रगति और प्रभाव प्राप्त करो, 2012 में सतत लाभ, जिंदगी बचाओ और मलेरिया में निवेश करो, 2013-14-15 में भविष्य में निवेश करें और मलेरिया को हराएं, 2016 में मलेरिया का अंत अच्छे के लिए, 2017 में अंतराल बंद करें, 2018 में मलेरिया को मात देने के लिए तैयार रहें, 2019-20 में जीरो मलेरिया की शुरुआत मेरे से रही।
विज्ञापन

जिले में मलेरिया से नहीं हुई एक भी मौत
जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण ने बताया कि जिले में वर्ष 2017 में 427, 2018 में 336 तथा 2019 में 310 मलेरिया पॉजिटिव रोगी पाए गए, जो उपचार के बाद स्वस्थ्य हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में मलेरिया से कोई मौत प्रकाश में नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें