फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपयोगी वस्तुएं बनाने की हुई प्रतियोगिता

विज्ञापन
नजीबाबाद में अग्रवाल महिला सभा द्वारा प्रतियोगिता में उपयोगी वस्तुओं के साथ महिलाएं। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बेकार सामान से उपयोगी सामान बनाओ प्रतियोगिता
विज्ञापन

नजीबाबाद । अग्रवाल महिला सभा की संगोष्ठी में अनुपयोगी को उपयोगी वस्तुओं में परिवर्तित करने की प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने घरेलू सजावट सहित विभिन्न उपयोगी वस्तुएं वेस्ट मैटेरियल से तैयार कीं।
विज्ञापन

अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष वर्षा अग्रवाल, सचिव नीतू अग्रवाल के निर्देशन में अग्रवाल धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाने की प्रतियोगिता में प्रतियोगी महिलाओं ने घरेलू सजावटी वस्तुओं सहित अनेक आकर्षक वस्तुएं तैयार कीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल अध्यक्ष वर्षा अग्रवाल, सचिव नीतू अग्रवाल, रमा अग्रवाल ने निशा अग्रवाल, उमा गुप्ता, सुशीला गोयल, पूनम अग्रवाल, मंजू सिंघल और सोनल अग्रवाल को प्रथम स्थान दिया। दीपिका, भावना, शीला, शिल्पी और ऊषा की टीम ने द्वितीय तथा नीलिमा गुप्ता, सुजाता, शालू और आरती तृतीय स्थान पर रहीं। लकी ड्रॉ आयोजन में नेहा अग्रवाल भाग्यशाली विजेता बनीं। कार्यक्रम में पूनम अग्रवाल, रीमा अग्रवाल, शालू अग्रवाल, सुरेखा अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, अलका अग्रवाल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें