फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मी से बोनस देने के नाम पर पौने दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वनकर्मी से बोनस देने के नाम पर पौने दो लाख की ठगी
विज्ञापन

रेहड़। अमानगढ़ रेंज में तैनात वनकर्मी से बीमा पॉलिसी का बोनस दिलाने के नाम पर पौने दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम भगवंतपुर उत्तराखंड निवासी राधेश्याम सिंह ने कोतवाली जसपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अमानगढ़ वन रेंज में फॉरेस्ट गार्ड है। वर्ष 2013 में एक्सिस बैंक की काशीपुर शाखा के जरिये बीमा कंपनी में डेढ़ लाख रुपये जमा कर पॉलिसी कराई थी। इसमें 20 साल के बाद 3,84,404 रुपये मिलने थे। बताते हैं कि चार अक्तूूबर को उसके मोबाइल पर किसी युवक ने कॉल करके स्वयं को बीमा कंपनी का शाखा प्रबंधक बताया और कहा कि उसे बीमा पॉलिसी पर 3.26 लाख रुपये का बोनस मिलना है। इसके लिए 1.86 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी एवं जीएसटी आदि के जमा करने होंगे। फारेस्ट गार्ड राधेश्याम ने बताए एकाउंट नंबर पर 1.86 लाख रुपये की रकम जमा कर दी। किंतु जब बोनस मिलने की कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो उसने एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक से मालूम किया, तो शाखा प्रबंधक ने इस बारे में जानकारी से अनभिज्ञता जताई । पीड़ित ने तहरीर देकर ठगी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें