फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिनों के भीतर गन्ना भुगतान करें चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
14 दिनों के भीतर गन्ना भुगतान करें चीनी मिल
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों ने प्रशासन से 14 दिनों के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की।
मंगलवार को लोनिवि के गेस्ट हाउस में पंचायत में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा कि नजीबाबाद चीनी ने गत पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान वर्तमान पेराई सत्र के शुरू होने के बाद किया था, लेकिन इस सत्र का भुगतान अभी तक किसानों को नहीं किया। ऐसे में किसानों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने कहा कि आए दिन आवारा पशु फसल को बर्बाद कर रहे हैं, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। पंचायत में किसानों ने बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाने, लोनिवि की बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने, जल्द गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। पंचायत में क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, दीपक तोमर, रूपेंद्र सिंह, प्रशांत चौधरी, सरदार इकबाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू भानू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नजीबाबाद। भाकियू भानू के मंडल प्रभारी चौ. राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें गन्ना मूल्य बढ़ाने, किसानों का कर्ज माफ करने, विधवा व वृद्धा पेंशन पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने, नजीबाबाद से खैरूल्लापुर तक मालन नदी किनारे पक्का तटबंध बनाने आदि मांग की। जिला प्रभारी चौ. अनिल कुमार, दीपक सैनी, रजत कुमार, ठा. लोकेंद्र सिंह, बाबूराम भारती, दुष्यंत सिंह, कपिल कुमार, राजीव, सुनील, समर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें